Monday, March 10, 2025

घर में गुप्त कमरा बनाकर छुपा रखी थी 75 पेटी में 600 लीटर अवैध शराब कीमत 4 लाख रुपए पुलिस ने जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर०डी० प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकीया राबर्ट गिरवाल के नेतृत्व में सिराली पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। थाना सिराली पुलिस टीम द्वारा ग्राम गहाल में एक मकान से 75 पेटी अवैध शराब जप्त की गई जिसकी किमत लगभग 04 लाख रूपए है तथा अवैध शराब बैचने व रखने में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया अन्य 02 आरोपी फरार है।

कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दिनांक 09.03.2025 को थाना सिराली पुलिस टीम को ग्राम गहाल में अवैध शराब की सूचना मिली जो सूचना पर कार्यवाही करते शेख असलम के घर में किचन में बने गुप्त कमरे से 75 पेटी अवैध शराब जब्त की गई जिसकी किमत लगभग 4 लाख रूपए है। उक्त अवैध शराब बेचने व रखने में लिप्त आरोपी शुभम लुनिया एवं रज्जाक मुसलमान दोनो निवासी ग्राम गहाल को मौके से गिरफ्तार किया गया, अन्य दो साथी फरार है। आरोपियों ने बड़े शातिर तरिके से अपने घर में किचन के पास गैस टंकियों के पीछे एक छोटा दरवाजा बना रखा था जो एक गुप्त कमरे में खुलता जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड की 75 पेटी अवैध शराब रखे हुए थे। उक्त कार्यवाही पर थाना सिराली जिला हरदा में अप. क्र. 72/25 धारा 34(2) Excise Act का कायम कर विवेचना में लिया गया है. अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप यादव थाना प्रभारी सिराली, उनि गोपाल प्रसाद पाल, सऊनि जितेन्द्र सिंह राजपुत, कमल किशोर मांझी, संजय शर्मा, भगवानदास यादव, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, जितेन्द्र पंवार आरक्षक मनमोहन यादव सौरभ मिश्रा, अनुप उईके, विवारी शुभम कल्पना रघुवशी शामिल थे।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...