Thursday, April 10, 2025

हरदा पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट का खुलासा 1 आरोपी गिरफ्तार 2 अन्य आरोपी फरार


रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर०डी० प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया अन्य 02 आरोपी फरार हे 

*घटना का विवरण* दिनांक 08.04.2025 को फरियादी उमेश पिता गर्दन जमरे निवासी खकनार खुर्द जिला बुरहानपुर ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 05.04.2025 को उमेश जमरे उसके भाजे गोविंद के साथ बेगमगंज से खकनार बुरहानपुर अंगूर की गाडी पिकअप वाहन खाली कर वापस घर जा रहे थे, रास्ते में छीपानेर रोड फोर लेन बायपास चौराहे के पास पिकअप वाहन रोक कुछ समय के लिए खड़े हुए तभी पीछे से 03 अज्ञात व्यक्ति स्कूटी गाडी से आए और पिस्टल दिखाकर 24000/- रूपये नगदी एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन लेकर भाग गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली हरदा में अपराध कं. 214/25 धारा 309 (4) बीएनएस का पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास कई लोगों से पूछताछ की गई बाद मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम ने संदेही विजेश उर्फ विजय पिता कैलाश पंवार उम्र 28 साल निवासी विश्नोई धर्मशाला के पास हरदा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने उक्त घटना अपने साथी भूरा राजपूत एवं चेतराम बंजारा निवासी छिपानेर रोड हरदा के साथ करना स्वीकार किया। आरोपी विजेश के कब्जे से स्कूटी वाहन व फरियादी उमेश जमरे का ओप्पो कंपनी मोबाईल फोन बरामद किया गया। बाद आरोपी विजेश उर्फ विजय पंवार का गिरफ्तार किया गया।

*सराहनीय भूमिका* - पुलिस टीम में निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले थाना प्रभारी हरदा, सउनि गयाप्रसाद दुबे, प्रआर. तुषार धनगर, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, सैनिक सूरज पासी, अरविंद दमाड़े, संतोष ओझा शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपी*
1. विजेश उर्फ विजय पिता कैलाश पंवार उम्र 28 साल निवासी विश्नोई धर्मशाला के पास हरदा

*जप्त सामग्री*
1. घटना में प्रयुक्त सीलेटी रंग की जुपिटर दो पहिया वाहन 01
2. फरियादी उमेश जमरे का ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन 01

*फरार आरोपी*
1. भूरा राजपूत निवासी छीपानेर रोड हरदा
2. चेतराम बंजारा निवासी छीपानेर रोड हरदा

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...