Monday, April 7, 2025

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने पुलिस लाइन में टीन शेड का लोकार्पण किया

रिपोर्ट तरुण सराफ 
भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने सोमवार शाम को पुलिस लाइन हरदा में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर नवनिर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों से जुड़े विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यों के लिए हर संभव राशि स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने इस नेक कार्य के प्रस्ताव के लिए कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे को धन्यवाद दिया। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री पुष्पराज ने इस अवसर पर बताया कि कुल 13.22 लाख रुपए लागत से लगभग 1950 वर्ग फीट क्षेत्र में यह टीन शेड तैयार कराया गया है। कलेक्टर ने अपने संबोधन में शहीद स्मारक पर टीन शेड स्वीकृत करने के लिए मंत्री का आभार प्रकट किया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि शहीद स्मारक पर टीन शेड निर्माण से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा होगी।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...