Tuesday, April 22, 2025

7 लाख की अवैध स्मैक के साथ 3 तस्करो को हंडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा अवैध मादक क्रय विक्रय पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 7,00,000/- रूपये व 1 मोटर सायकल कीमती 1,00,000/- रूपये व दो मोबाईल फोन कीमती 22,000/- रूपये जप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की।

मामाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.04.25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि तीन व्यक्ति एक लाल रंग की मोटरसाईकिल से हरदा से रिजगांव होते हुये भैरोपुर जा रहे हैं एवं जिनके पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक ड्रग्स रखा हैं सूचना विश्वनीय होने से सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आदेश प्राप्ति के पश्चात दो स्वतंत्र साथी एवं फोर्स सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर 397 विजेन्द्र सिंह तोमर, प्रआर 42 अनिल, आर 86 नितेश कुशवाह, आर 340 सचिन, चालक प्रआर 191 भीम सिंह के मय विवेचना सामग्री के सूचना मिले स्थान कोलीपुरा तलाई टप्पर के बीच डीपी के पास जाकर नाकाबंदी किया तो कुछ समय पश्चात रिजगांव तरफ से एक मोटरसाईकिल से तीन व्यक्ति आते हुये दिखे जिन्हें रोककर पूछताछ कर नाम पता पूछते हुये तस्दीक किया जो संदेही 1. अनिल पिता लक्ष्मीनारायण जाट उम्र 38 साल निवासी भैरोपुर 2. भीमसिंह पिता मोतीसिंह कोरकू उम्र 35 साल निवासी रिजगांव 3. याकूब उर्फ लाला खान पिता बाबर खान उम्र 47 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ जिला मन्दसौर का होना बताये तथा संदेही की पृथक पृथक तलाशी लेने पर संदेही अनिल जाट के अवैध कब्जे से 6.9 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक, संदेही भीमसिंह कोरकू के अवैध कब्जे से 13.1 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक एवं संदेही याकूब उर्फ लाला खान के अवैध कब्जे से 50.0 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुयी जो तीनों आरोपीगण के अवैध कब्जे से कुल 70.0 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 7,00,000/- रूपये, दो एन्ड्राईड फोन बीवो व सैमसंग कम्पनी के कीमती 22,000/- रूपये एक ग्लैमर मोटरसाईकिल क्रं MP 47 BA 4062 कीमती लगभग 1,00,000/- बरामद कर विधिवत कार्यवाही करते हुये कुल 8,22,000/- रूपये का माल जप्त कर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसने विरूध्द अपराध क्र 185/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...