Tuesday, April 15, 2025

नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने पदभार ग्रहण किया

रिपोर्ट तरुण सराफ 
नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2016 बैच के अधिकारी इससे पूर्व अपर कलेक्टर भोपाल के पद पर पदस्थ थे। पदभार ग्रहण अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं रजनी वर्मा, संजीव कुमार नागू , एसडीएम हरदा कुमार शानु देवड़िया व टिमरनी एसडीएम महेश बड़ोले ने नवागत कलेक्टर का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...