रिपोर्ट तरुण सराफ
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे हरदा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए हरदा पुलिस ने न्यायालय से जारी एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार,न्यायालय हरदा से प्राप्त स्थाई वारंट प्रकरण क्रमांक 456/21धारा 25 आर्म्स एक्ट में 4 साल से फरार स्थाई वारंटी रोहित पिता लखन निहाल उम्र 20 साल निवासी बैरागढ़ हरदा को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी के पश्चात वारंटी को विधिवत रूप से न्यायालय हरदा में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना सिविल लाइन हरदा के सउनि दिनेश शेखावत प्रधान आरक्षक क्रमांक 331 नवीन चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।
हरदा पुलिस ऐसे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयासरत है एवं आमजन में कानून का भय और विश्वास बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।