Wednesday, May 28, 2025

पुलिस कर्मचारी से धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

रिपोर्ट तरुण सराफ 
दिनांक 27 मई 2025 की रात्रि में दुकानें बंद कराने के दौरान पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई में एक व्यक्ति द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

पुलिस के अनुसार, अर्जुन उर्फ अज्जू खान पिता यूनुस खान निवासी जिला अस्पताल के सामने, हरदा द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक से धक्का-मुक्की कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। उक्त घटना दुकानें नियत समय पर बंद कराने के दौरान घटित हुई।

इस संबंध में थाना कोतवाली हरदा में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 (BNSS) के अंतर्गत एसडीएम न्यायालय हरदा में पेश किया गया।

हरदा पुलिस आमजन से सहयोग की अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने से बचें

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...