Wednesday, May 14, 2025

हरदा में लूट के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार 60 हजार रुपए बरामद

रिपोर्ट तरुण सराफ 
हरदा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी हरदा के निर्देशन में नायडू के गैंग के मुख्य आरोपी आकाश पिता गोपी टोटीनाईकर (नायडू) निवासी-ग्राम बांकीपाडा महाराष्ट्र को गिरफ्तार करने मे हरदा पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गई।

प्रकरण दिनांक-02/03/25 को फरियादी सुमित पिता लेखराम विश्वकर्मा जाति खाति उम्र 18 साल निवासी-ग्राम अबगांव कला थाना हंडिया जिला हरदा ने रिपोर्ट दर्ज किया दिनाक 01/02/25 को दोपहर करीब 2.00-2.30 बजे राजस्थान मिष्ठान भण्डार दुकान इन्दौर रोड हरदा के सामने अज्ञात व्यक्तयो द्वारा पैसो से भरा बैग जिसमें 1 लाख 10 हजार रूपये छीनकर ले जाने पर अपराध क्रमांक-98/25 धारा-304 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त सीसीटीव फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान ग्राम बांकीपाडा थाना नवापुर जिला नंदूर बार महाराष्ट्र के नायडू गैंग के रूप में हुई। जो लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी व मालमशरूका के प्रयास किये गये। समय समय पर पुलिस टीम भेजकर मुखबिर तंत्र मजबूत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये।

इसी तारतम्य में दिनांक 08/03/25 को आरोपी कुमार उर्फ शिवकुमार नायडू पिता मारमुत्तू नायडू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बाकी पाडा थाना नवापुर महाराष्ट्र की गिरफ्तारी की जाकर 10 हजार रूपये नगदी जप्त की गई। तथा प्रकरण के अन्य आरोपी गोपी नायडू व सागर नायडू की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किये गये। जो दिनांक 11/05/25 को अन्य आरोपी आकाश पिता गोपी टोटीनाईकर (नायडू) उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बांकी पाडा थाना नवापुर को पकडने में सफलता प्राप्त हुई। तथा आरोपी मालमशरूका में 60 हजार रूपये नगदी जप्त की गई। प्रकरण सदर में अन्य आरोपी सागर नायडू पिता बालू नायडू निवासी बांकीपाडा अभी फरार है।

भूमिका-सपूर्ण कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी कोतवाली प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आर. 365 जगदीश पाण्डव, प्रधान आर. 118 तुषार धनगर, प्रधान आर. राकेश चौरसे, आर. 326 वीरेन्द्र राजपूत की रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...