Wednesday, May 14, 2025

हरदा एस.डी.ई.आर.एफ. टीम ने पुलिस लाइन में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण


रिपोर्ट तरुण सराफ 
देश की बाह्य एवं आंतरिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस लाइन हरदा में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। 

इस सत्र में एस.डी.ई.आर.एफ. (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) टीम द्वारा 75 आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता करने के लिए आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

जिला सेनानी मयंक कुमार जैन के मार्गदर्शन में प्लाटून कमांडर जुग्गीलाल कोठारी के नेतृत्व में एवं स्टोरमैन हवलदार दीपक ठाकुर आरक्षक वाहन चालक भारमल यादव नायक 49 करुणा शंकर गौतम और उनकी एस.डी.ई.आर.एफ. /होमगार्ड की संयुक्त टीम ने सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को CSSR, MFR,आपदा प्रबंधन, आग,प्राथमिक उपचार,हवाई हमले के बाद बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण का उद्देश्य नागरिकों को विपरीत परिस्थितियों में जागरूक एवं सक्षम बनाना रहा, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर समाज की सेवा में योगदान दे सकें।
            
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई हमलों के दौरान की जाने वाली कार्यवाही,आमजन की सहायता करने के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस जानकारी से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर ने SDERF टीम का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में थाना स्टॉफ भी मौजूद रहा। 

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...