Monday, May 12, 2025

छीपाबड पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम व एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन एवं एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में पुलिस थाना छीपाबड व्दारा आज दिनांक 12/05/25 को मुखबिर सूचना के आधार पर भिरंगी रेल्वे गेट के आगे हरदा रोड पटेल ढाबे के पास नहर किनारे रेल्वे लाईन जाने वाला कच्चे रास्ते पर अबैध मादक पदार्थ रेड कर आरोपीगण 1. कपिल पिता जगदीश विश्नोई उम्र 40 वर्ष निवासी टेमलावाडी थाना छीपावड़, 2. आकाश पिता रामदयाल विश्नोई उम्र 32 वर्ष नि. पांचातलाई थाना हंडिया 3. दीपक पिता नर्मदाप्रसाद शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी भादूगांव थाना हंडिया को घेराबंदी कर पकडा गया जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल 502 ग्राम कीमती 5 लाख रूपये एवं अवैध मादक पदार्थ एम.डी कुल 59 ग्राम कीमती 5 लाख 90 हजार रूपये, अवैध मादक पदार्थ कच्चा माल 183 ग्राम कीमती 18 हजार रूपये, कुल चार नग मोबाईल फोन कीमती 31 हजार रूपये एवं एक ब्रेजा कार कीमती करीब 10 लाख रूपये तथा नगदी 01 लाख 15 हजार 750 रूपये इस प्रकार कुल मशरुका 22 लाख 54 हजार 750 रूपये कि जप्त कर आरोपीगणो कपिल विश्नोई, आकाश विश्नोई , दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 230/25 धारा-8,17,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपीयो को न्यायालय पेश का किया जाकर जप्तशुदा माल प्राप्ति स्तोत्र के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। विशेष भूमिका थाना छीपाबड पुलिस टीम ।

रिपोर्ट तरुण सराफ

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...