Saturday, May 24, 2025

कार से कुचलकर हत्या के मामले में आरोपी को टिमरनी पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार



रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी प्रजापति तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन में थाना टिमरनी के अंतर्गत चौकी करताना पुलिस टीम को हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली हैं।

*घटना का विवरण*:-दिनांक 24/05/25 को विक्रम पिता मुल्लू केवट निवासी गोयत उम्र 52 वर्ष का
शव जिला चिकित्सालय हरदा लाया गया जो की मृतक के लड़के ललित केवट द्वारा बताया गया की मृतक ग्राम गोयत में नर्मदा नदी के किनारे नांदरा निवासी अनिल पिता रमेश जाट की मोटर बंद चालू करने का काम करता था, इस हेतु मृतक ने अनिल जाट से ठेका लिया था जो की घटना के पूर्व मोटर जल जाने के कारण दिनांक 23.05.25 को रात्रि 11 बजे अनिल जाट और मृतक के बीच मोटर जलने को लेकर विवाद होने से अनिल जाट द्वारा जान से मारने की नियत से मौके पर स्वयं वाहन विक्रम केवट के ऊपर चढ़ा दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों के द्वारा विक्रम को इलाज़ हेतु अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा अस्पताल चौकी से प्राप्त जीरो के मर्ग के आधार पर थाना टिमरनी में असल मर्ग क्र 36/25 धारा 194 BNSS के तहत पंजिबध्ह कर जांच में लिया जाकर फरियादी ललित केवट की रिपोर्ट पर अपराथ धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

*पुलिस व्दारा की गई कार्यवाहीः* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू जिसमें अनिल जाट पिता रमेश जाट निवासी नांदरा की संलिप्ता सामने आने से उसकी पतारसी हेतु दो अलग अलग टीमो का गठन पर संभावित स्थानों पर भेजा गया। मर्ग जांच में मौके की कार्यवाही, घटनास्थल का नक्शा मौका, साक्ष्य संकलन हेतु बारीकी से छानबीन की गई। आरोपी की पतारसी हेतु. थाना टीम द्वारा अनिल जाट को तलाश कर राउंड उप किया गया है। पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक  हरदा द्वारा मौके पर पहुंचकर टीम का मार्गदर्शन किया गया जिससे चंद घंटों में ही आरोपी की पतारसी की जा सकी।

भूमिका निरी. रोशनलाल भारती, उनि अनिल गुर्जर, उनि अजय रघुवंशी, सउनि नानकराम कुशवाह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...