रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा जिले में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना रहटगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना रहटगांव के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर जेएमएफसी न्यायालय टिमरनी से जारी स्थाई वारंट क्रमांक 2380/16, अपराध क्रमांक 191/16, धारा 294, 323 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी का विवरण:*
नाम: अशोक पिता शिवलाल कासदे
जाति: कोरकू
आयु: 38 वर्ष
निवासी: ग्राम मुरलीखेड़ा, जिला हरदा
उक्त आरोपी वर्ष 2016 से न्यायालय से स्थाई वारंटी घोषित था तथा गिरफ्तारी से लगातार बचता रहा। पुलिस की लगातार निगरानी एवं तकनीकी सहायता से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 26 मई 2025 को आरोपी को ग्राम बूंदड़ा, थाना सिविल लाइन (हरदा) से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात आरोपी को न्यायालय टिमरनी में पेश किया गया।
*गिरफ्तारी में विशेष योगदान देने वाले अधिकारीगण:*
प्र.आर. 143 अजय तिवारी – थाना रहटगांव
आर. 291 अर्जुन लोवंशी – थाना रहटगांव
आर. मनोज दोहरे – साइबर सेल हरदा
इस सफलता में साइबर सेल की तकनीकी सहायता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिसने आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हरदा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कटिबद्ध है.