Monday, July 21, 2025

रहटगाँव पुलिस की बड़ी सफलता ट्रक से हुई 11 लाख की चोरी के दो आरोपियों को 48 घंटे में किया गिरफ्तार माल बरामद

रिपोर्ट तरुण सराफ 
घटना का विवरणः दिनांक 19/07/25 को देर रात्रि फरियादी मोहित पिता रमेश राठौर उम्र 22 साल निवासी मांडवी थाना आठनेर जिला बैतुल ने रिपोर्ट किया कि वो अपने ड्राइवर शेख समीर के साथ आईशर ट्रक से मूंग एवं मक्का काटाफोड़ मंडी इंदौर से 10,70000 रूपये में बेच कर वापिस आ रहे थे एवं रूपये एक काले बैग में आयसर गाडी के सीट के पीछे रख दिये थे, ट्रक टेमागाँव के पास श्री गुरु गजानन ढाबा NH47 के पास खाना खाने को रोका था तभी ट्रक को खाली पाकर किसी अज्ञात व्यक्ति व्द्वारा पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना रहटगांव में अपराध क्रं. 214/2025 धारा 303 बीएनएस का पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाहीः- चोरी की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टिमरनी द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु थाना रहटगांव एवं साइबर का विशेष दल गठित किया गया। पुलिस द्वारा फरियादी से विस्तृत पूछताछ की गई एवं ड्राइवर को भी संदेह के दायरे में लिया गया जो की पूछताछ करते एवं तकनीकी सहायता से जानकारी मिली की ट्रक ड्राइवर शेख समीर पिता शेख शाबीर ने ही अपने दोस्त साहिल शेख के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी और साहिल ने ही ट्रक से पैसे चोरी किये हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राईवर समीर के बताए अनुसार, अन्य आरोपी साहिल को भी दबिश देकर गिरफ्तार किया और अपराध में प्रयुक्त मोटर साइकिल जिससे वो भागा था एवं पैसों से भरा हुआ बैग भी बरामद किया जिसमे चोरी गई राशि मशरूका 10,70,000 में से 1400 रूपये आरोपी द्वारा खर्च कर शेष राशि विधिवत जप्त की गई। हरदा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक हरदा, अति पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन में चोरी के आरोपियों की पतारासी एवं शत प्रतिशत माल बरामद कर व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है।

विशेष भूमिका - एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगाँव उनि मानवेन्द्र सिह भदौरिया, उनि उमेश ठाकुर साइबर सेल, उनि संतोष बामने, सउनि जगन युवने, प्र आर देवेन्द्र राव, प्रआर. 364 राममोहन चिचाम, प्र आर बुदेश आर. 291 अर्जुन लौवंशी, आर. 167 लोकेश, आर कमलेश, आर मनोज, आर. 57 सोनू, आर राकेश पटेल हरदा की आरोपियों की तलाश पतारसी एवं माल बरामदगी में विशेष भूमिका रही ।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...