Friday, August 29, 2025

अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 8.642 किलोग्राम के साथ एक आरोपी को हंडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संतोष उर्फ राकेश निवासी कोलीपुरा टप्पर को 8.642 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28.08.2025 को सउनि विनोद रघुवंशी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर ग्राम कोलीपुरा की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना हंडिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को ग्राम कोलीपुरा पुलिया के पास दस्तयाब किया गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संतोष उर्फ राकेश पिता भारत सिंह भिलाला उम्र 40 वर्ष निवासी कोलीपुरा तलाई टप्पर थाना हंडिया बताया। आरोपी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखा डोडा चूरा कुल वजन 8.642 किलोग्राम बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹42,500/- है। साथ ही आरोपी की शर्ट की जेब से सैमसंग कंपनी का एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹10,000/- भी जप्त किया गया।
पूरी कार्यवाही स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत की गई। आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी की गई। इस संबंध में अपराध क्रमांक 278/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका – थाना प्रभारी उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि अशोक अहिरवार, सउनि विनोद रघुवंशी, प्रआर 128 कंचन, प्रआर 01 शंकर, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, प्रआर 274 रत्नेश देवड़ा, आर 276 मनोज, आर 86 नितेश कुशवाह।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...