Thursday, August 28, 2025

हरदा पुलिस द्वारा देर रात चलाया गया संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान

 
रिपोर्ट तरुण सराफ  पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में देर रात्रि हरदा पुलिस द्वारा शहर के खंडवा बाईपास चौराहे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में ट्रैफिक थाना, सिविल लाइन थाना एवं हरदा थाना की पुलिस टीमें सम्मिलित रही।

अभियान के दौरान लगभग 55 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 07 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों एवं 01 ब्लैक फिल्म लगे वाहन के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

वाहनों की जांच के पश्चात हाईवे पर स्थित सभी ढाबों की सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हरदा पुलिस द्वारा यह अभियान आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था में सुधार एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से संचालित किया गया।
उक्त चेकिंग अभियान में एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते , थाना प्रभारी हरदा रोशनलाल भारती , थाना प्रभारी सिविल लाइन संतोष चौहान , थाना प्रभारी यातायात उमेश ठाकुर एवं समस्त थानों को बल उपस्थित रहा ।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...