Sunday, October 19, 2025

दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री शशांक द्वारा बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण


रिपोर्ट तरुण सराफ 
दीपावली पर्व के उपलक्ष में जिला पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा द्वारा आज हरदा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों — घंटाघर बाजार, सराफा ,फटाका बाजार एवं आसपास के व्यस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बाजार में भीड़-भाड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान सतर्कता एवं चौकसी बरतें, बाजारों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखें, फायरक्रैकर बाजार में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु निरंतर पेट्रोलिंग करें।

त्योहारों के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देने एवं नागरिकों को पुलिस की सहायता हेतु प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी हरदा शालिनी परस्ते, पुलिस उप अधीक्षक अरुणा सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती , सिविल लाइन थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी,थाना प्रभारी यातायात सूबेदार उमेश ठाकुर उपस्थित रहे

हरदा पुलिस द्वारा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित दीपावली पर्व मनाने हेतु पूर्ण तैयारी की गई

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...