हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक एवं अति पुलिस अधीक्षक अमित कुमार कुमार मिश्रा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात सुरक्षा को मजबूत करने हेतु सूबेदार उमेश ठाकुर थाना प्रभारी यातायात एवं अन्य स्टाफ के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडी क्षेत्र में आए लगभग 400 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।
ज्ञातव्य है कि रात्रि के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से जुड़े वाहन दृश्यता कम होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। ऐसे में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने से वाहनों की पहचान दूर से ही हो सकेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में महत्वपूर्ण कमी आएगी।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उचित प्रकाश व्यवस्था रखने एवं रात्रि में सावधानीपूर्वक ड्राइविंग के लिए जागरूक भी किया। अभियान में शामिल पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि मंडी में आए सभी भारी वाहनों को सुरक्षित चलाने हेतु आवश्यक चिन्ह और रिफ्लेक्टर लगाए जाएँ।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें एवं दुर्घटना-रहित यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करें।