रिपोर्ट तरुण सराफ
हरदा पुलिस अधीक्षक श्री शषांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग खिरकिया रावर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी छीपाबड संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना छीपाबड से अवैध जुआ/सट्टा पर कार्यवाही हेतु थाना छीपाबड में टीम का गठन किया गया जो टीम के द्वारा दिनांक 02.11.25 को ग्राम पोखरनी में अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिलने पर टीम के द्वारा ग्राम पोखरनी खंडवा रोड पर बबली के खेत पर घेराबंदी कर दबिश दी गई जिसमें 07 व्यक्तियों को हार जीत का दाव, जुआ खेलते हुये पकड़ाए जिनसे फड से 52 ताश पत्ते एवं नगदी 13030 रूपये जप्त कर थाना छीपाबड में अपराध क्रमांक 474/25 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण 01. कन्हैया ओनकर पिता दुर्गाप्रसाद ओनकर उम्र 22 साल, 02. कमलेश भैसारे पिता राजाराम भैसारे उम्र 36 साल, 03. हीरा सोलंकी पिता चन्दन सोलंकी जाति लोहार उम्र 32 साल, 04. अख्तर खान पिता नौशेर खान उम्र 38 साल, 05. कल्लु निहाल पिता हरेलाल सिंह निहाल उम्र 45 साल, 06. मजीद खान पिता सलामत खान उम्र 40 साल, 07. साहिल नाथ पिता बब्लु नाथ उम्र 19 साल सभी निवासी पोखरनी को सूचना पत्र तामील किया।
महत्वपूर्ण भूमिका-थाना प्रभारी निरी. संतोष सिंह चौहान, उनि. आदित्य करदाते, उनि. दिनेश रावत, सउनि. राजेन्द्र मीणा, सउनि. के.के. दीक्षित, प्र.आर. 29 सईद खान, प्रआर. 277 रविन्द्र गोयल, आर. 392 परमानंद गुर्जर आर. 361 सुनील शर्मा, आर. 376 सौरव राजपूत एवं थाना स्टाफ छीपाबड की रही।