Tuesday, November 4, 2025

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ट्राफिक वार्डन , नगर/ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को दिया यातायात जागरूता प्रशिक्षण

 

रिपोर्ट तरुण सराफ 
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के कुशल निर्देशन में थाना यातायात द्वारा सेमिनार हाल में यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 160 ट्रैफिक वार्डन, नगर रक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने सुरक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता एवं यातायात नियमों के पालन की अपील की साथ ही उन्होंने “राहवीर योजना” की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” में अस्पताल पहुँचाकर जान बचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाता है ।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर ने कहा कि सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं और वे समाज में पुलिस के सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सदस्यों को न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करने, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को भी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रेरित किया।
थाना प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने यातायात नियमों के साथ-साथ भारत सरकार की राहवीर योजना, हिट एण्ड रन प्रतिकर योजना एवं कैशलेस उपचार योजना की विस्तृत जानकारी दी साथ योजनाओ के सबंध में सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया । 
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, रनि. रजनी गुर्जर, सूबेदार उमेश ठाकुर, प्र.आर. 151 महेश शर्मा, आर. 235 अभिषेक, आर. 279 नीरज तिवारी, आर. 318 रतन एवं आर. 353 ललित गुर्जर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...