Wednesday, November 5, 2025

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने गुरुद्वारा में दी अपनी सेवाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

रिपोर्ट तरुण सराफ 
गुरु नानक जयंती के अवसर पर कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने हरदा के गुरुद्वारा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सेवा प्रदान की। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के राष्ट्रीय प्रभारी एवं वरिष्ठ पर्यावरणविद् खमूराम विश्नोई जोधपुर के नेतृत्व एवं आह्वान पर प्रदेश प्रभारी शांतिलाल सारन विश्नोई के मार्गदर्शन में नीमगांव के सुंदरलाल लोल, रितिका लोल, युग लोल, माधव सारन नहालखेड़ा, नर्मदापुरम जिला प्रभारी ईश्वर विश्नोई ने सेवा दी। पॉलिथीन डिस्पोजल के स्थान पर लोटों से जल सेवा प्रदान की। जुठन ना छोड़ने, प्रकृति की रक्षा करने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही धरती मां को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का भी संदेश दिया गया। कपड़ों से निर्मित थेले वितरित करके पालीथीन का प्रयोग ना करने की सीख दी। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हरदा के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खनूजा, सचिव नरेंद्र मलोहत्रा, राजेंद्र खनूजा, देवेन्द्र दुआ, शैंकी खनूजा व साथियों ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सभी सेवकों का साफा पहनकर सम्मान किया तथा अमूल्य योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...