Friday, October 23, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही

तरुण सराफ 
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाया गया विशेष अभियान, 5 प्रकरण दर्ज माननीय न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस हरदा द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण की जाकर जांच में शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को जप्त कर चालकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार किए जा रहै है । 
जिले में आज ऐसे कुल 5 प्रकरणो में कार्यवाही की गई । इनमें से थाना यातायात के 2 प्रकरणों एवं कोतवाली थाना के 01 प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक चालक 10,000 - 10,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। 
चूँकि सड़क दुर्घटनाओं के कारणो में से एक मुख्य कारण नशे की हालत में वाहन चलाना पाया गया है अतः सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु शराब पीकर अथवा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही जारी रहेगी । 
थाना प्रभारी यातायात सुश्री वर्षा गौर ने अपील की, कि वाहन चालक मद्दपान के पश्चात किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन न करें । शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिये अपितु सड़क पर चलने वाले सभी राहगीरों के जीवन के लिए भी खतरा है ।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...