प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दिनांक 27/10/2026 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस टीम गठित की गई। 28/10/2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं अवैध जुआ, सट्टा तथा शराब की तलाश-पतारसी के दौरान माँ रेवा गौशाला रोड, अतरसमा स्थित जियो पेट्रोल पंप के पीछे, हरदा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अनिल पिता राधेश्याम विश्वकर्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी राम मंदिर के सामने, ग्राम अतरसमा को देखा गया। उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगा, जिससे संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.45 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹55,000/- है, बरामद हुई। पुलिस द्वारा उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली लाया गया।
थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
उक्त कार्रवाई में सउनि भगवानदास यादव, प्रआर हरिप्रसाद पटेल, प्रआर तुसार धनगर, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक रामनरेश की सराहनीय भूमिका रही।