Thursday, October 29, 2026

करवा चौथ पर यातायात पुलिस हरदा की अनूठी पहल“ पत्नि के व्रत से दीर्घायु की कामना, हेलमेट से सड़क पर सुरक्षा की गारंटी।”



*यातायात पुलिस ने महिलाओं को निःशुल्क हेलमेट दिए, पत्नियों ने पतियों को उपहार में दिया सुरक्षित जीवन का संदेश*

रिपोर्ट तरुण सराफ 
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्रीमति शालनी परस्ते , यातायात प्रभारी रनि. सुश्री वर्षा गौर एवं समस्त यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा करवा चौथ के पावन पर्व पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नवीन पहल की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर जाते दम्पत्तियों को रोककर , यातायात पुलिस द्वारा पत्नियों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान करते हुये मौके पर ही पत्नियों के हाथ से पतियो को हेलमेट पहनवाकर हमेशा हेमलेट लगाने के वाद ही दो पहिया वाहन चलाने देने का प्रण लिया गया । 
एसडीओपी हरदा श्रीमति शालिनी परस्ते ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाएं अपने पतियों से हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने का सुरक्षा वचन ले रही हैं। यह पहल पति की लंबी आयु की कामना के साथ उनके सुरक्षित जीवन के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी एवं जागरूकता का संदेश देती है।
यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक सुश्री वर्षा गौर ने बताया कि करवा चौथ केवल पति की दीर्घायु की कामना का अवसर न हो बल्कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अवसर भी हो अतः सभी पत्नियाँ व्रत के माध्यम से पति की दीर्घायु की कामना तो करें ही पर साथ ही रोज हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाने देने का प्रण लेकर उनकी सड़क पर सुरक्षा की गारंटी भी सुनिश्चित करें । करवा चौथ पर अपने पति को सुरक्षित जीवन का उपहार देने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि वे बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं। साथ ही, महिलाएं स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
   इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, ताकि वे अपने पतियों को हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट कर उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित कर सकें यह कार्यक्रम सुरजीत बजाज ऑटोमोबाइल्स एवं श्री हरिकृष्णा मोटर्स के सौजन्य से आयोजित किया गया।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...