Monday, March 10, 2025

एक सप्ताह के अंदर हुई तीन अलग अलग चोरी की घटनाओं के चोरो को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट तरुण सराफ जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में पिछले सप्ताह हुई तीन अलग अलग चोरी की घटना करने वाले चोरो को पकड़ने में सराहनीय कार्य किया गया है।

*घटना का विवरण -*
(1) दिनांक 04.03.2025 को फरियादी राजेन्द्र उईके निवासी धरमविला कालोनी हरदा जो वही निवासरत होकर मजदूरी का कार्य करते है रात्रि मे खाना खाने के बाद अपने निवास मे सो गया था सुबह उठने पर आवेदक को उसकी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक एमपी 05 एमएक्स 5389 एवं रियलमी कम्पनी का मोबाईल नही मिला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था आवेदक की रिपोर्ट पर थाना हरदा मे अप.क्र. 116/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजबीध्द किया गया।

(2) दिनांक 04.03.2025 को फरियादि विजय काजवे निवासी विकास नगर हरदा जो ड्रायवरी का काम करता है के द्वारा रात्रि मे एक मोटर सायकल पल्सर क्रमांक एमपी 47 एमएम 0575 को घर के सामने खड़ी किया गया था सुबह उठने पर आवेदक को गाड़ी नहीं मिली जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था आवेदक की रिपोर्ट पर थाना हरदा में अप.क्र. 117/25 धारा 303(2) बीएनएस का पंजबीध्द किया गया।

(3) दिनांक 05.03.2025 को फरियादि राजेन्द्र निमा जो किसान मार्केटिंग संस्था मे मैनेजर के पद पर कार्यरत है अपने स्टाफ के साथ में आफिस बंद कर घर चले गये थे अगली सुबह आफिस खोला तो पीछे का गेट टूटा हुआ था कोई अज्ञात व्यक्ति आफिस से एक 42 इंच की टीव्ही, दो एचपी कम्पनी के लैपटाप, दो POS मशीन, साउण्ड बाक्स तथा नोट गिनने की मशीन चोरी कर ले गया था आवेदक की रिपोर्ट पर थाना हरदा मे अप.क्र. 118/25 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पंजबीध्द किया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -*
सूचना मिलने के बाद से ही तत्काल आरोपीगणों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदा के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतारसी बाबत् विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई विभिन्न टीमों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे देखे गये। कैमरे मे पूर्व के अपराधी वैभव आठनेरे निवासी विकास नगर हरदा मोटर सायकल चोरी करता हुआ दिखाई दिया। जिसके आधार पर आरोपी वैभव से दो मोटर सायकल तथा मोबाईल जप्त किया गया है एवं प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया है।

किसान मार्केटिंग सोसाईटी की चोरी की सूचना के बाद से ही लगातार कैमरे देखे गये आरोपीगणों द्वारा चोरी करते समय आफिस मे घुसते ही सफेद चादर डालकर कैमरा तोड़ दिया गया जिससे आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई। आफिस के आने जाने वाले रोडो के विभिन्न कैमरे घटना के अनुमानित समय के आधार पर देखे गये जिस पर एक बाईक पर सवार दो व्यक्ति कुछ सामान लेकर जाता दिखाई देने पर घटना के संदेही स्पष्ट हुए जिन्हे कैमरे की मदद से रूट फालो किया गया और आरोपी दाऊद उर्फ चाँद खाँ के घर साँई अपार्टमेंट से चोरी का सम्पूर्ण माल जप्त किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एक अन्य आरोपी की प्रकरण मे गिरफ्तारी शेष है।

*•नाम गिरफ्तार आरोपी*
1. वैभव आठनेरे पिता अशोक आठनेरे उम्र 25 साल निवासी विकास नगर हरदा
2. दाऊद उर्फ चाँद खाँ पिता शाबिर खाँ उम्र 32 साल निवासी साँई अपार्टमेंट हरदा

*नाम फरार आरोपी*
1. शिवा बंजारा पिता सीताराम बंजारा उम्र 30 साल निवासी डबल फाटक के पास हरदा

*सराहनीय भूमिका:-* आरोपीगणों की गिरफ्तारी मे सराहनीय कार्य मे निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना
प्रभारी कोतवाली हरदा, उनि रिपुदमन सिंह राजपूत, उनि आदित्य करदाते थाना कोतवाली हरदा, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. कमलेश, प्रआर, अमर, प्रआर. जगदीश पाण्डव, प्रआर, करण साहू, प्रआर. राकेश चौरासे, प्रआर. शैलेन्द्र धुर्वे, प्रआर. दुर्गेश, आर. वीरेन्द्र राजपूत थाना कोतवाली हरदा, प्रआर. नीलेश चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर, अजित चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, आर. लोकेश सातपुते सायबर सेल हरदा, कमलेश परिहार सायबर सेल हरदा, सैनिक सुरज पासी थाना हरदा की सराहनीय भूमिका रही।

जन्मदिन पर व्यक्तिगत उत्सव के बजाय शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के बीच सहयोग की पहल

    धनगांव। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सर्वोद्धार इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं मध्य प्रदेश के प्र...